बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तांत्रिक वाले वीडियो पर हमलावर हुए पीएम मोदी अब खुद कटघरे में खड़े हो सकते हैं। प्रसिद्घ ज्योतिषाचार्य बेजन दारूवाला ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने उन्हें अपना हाथ दिखाया था।
बेजन दारूवाला ने तस्वीर जारी कर यह दावा किया है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दारूवाला को अपना हाथ दिखा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस फोटो की किसी भी तौर पर तस्दीक नहीं करता है।
लेकिन दारूवाला के इस खुलासे के बाद विपक्ष को पीएम मोदी को घेरने का मौका मिल गया है। वहीं मोदी के हाथ दिखाने वाले फोटो को लेकर विरोधी दल भी हमलावर हो गया है।