फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेन वार्न के लिए बैगी ग्रीन कैप से ज्यादा अहम है ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना

Mon, 11 May 2020 02:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेन वार्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गजों ने अमेजॉन की एक डॉक्यूमेंट्री 'द टेस्ट' में बैगी ग्रीन कैप के महत्व को लेकर बात की थी। अब अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप के प्रति अंधभक्ति अच्छी नहीं लगती। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों के लिए धन जुटाने में मशहूर 'बैगी ग्रीन कैप' को नीलाम करने वाले वार्न ने कहा कि उन्हें अपने देश की तरफ से खेलना पसंद है और यह मायने नहीं रखता कि उन्होंने बैगी ग्रीन पहनी है या कोई सामान्य टोपी।

मेलबर्न के एक रेडियो स्टेशन से उन्होंने कहा, 'मेरा शुरू से मानना रहा है कि आपको यह साबित करने के लिए बैगी ग्रीन कैप पहनने की जरूरत नहीं है कि आप ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलना कितना पसंद करते हो।'
विज्ञापन


वार्न ने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलना पसंद है और इसके लिए मुझे इस कैप को पहनने की जरूरत नहीं है। मैंने केवल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलने का आनंद लिया है।'

इस लेग स्पिनर ने हाल में जंगलों की लगी आग के पीड़ितों के लिए अपनी बैगी ग्रीन को नीलाम किया था। वार्न ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर मैं सफेद सामान्य टोपी पहनूं या अपनी बैग्री ग्रीन कैप दोनों का मतलब एक ही है कि मैं केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें