फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: श्रीलंका क्रिकेट में बवाल, पांच क्रिकेटरों ने टूर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार    

Fri, 02 Jul 2021 09:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंकाई खिलाड़ी इस समय बिना अनुबंध के इंग्लैंड में खेल रहे हैं क्योंकि उनके ब्रिटेन जाने से पहले बोर्ड के साथ समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका क्रिकेट और खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय अनुबंधों को लेकर गतिरोध जारी है। इस बीच पांच श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज से पहले 'टूर' अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। श्रीलंकाई खिलाड़ी इस समय बिना अनुबंध के इंग्लैंड में खेल रहे हैं क्योंकि उनके ब्रिटेन जाने से पहले बोर्ड के साथ समझौता नहीं हो सका। विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा, एशेन बंडारा और कासुन राजिता ब्रिटेन गई टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन 24 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय अनुबंध की पेशकश की गई। इन खिलाड़ियों को 25 जून से शुरू हुए शिविर से बाहर रखा गया। भारत के खिलाफ सीरीज यहा 13 जुलाई से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


श्रीलंका बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने 'डेली एफटी' से कहा, 'जब तक राष्ट्रीय अनुबंध का मुद्दा निपट नहीं जाता और अगर वे भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए उपलब्ध हो पाएंगे तो उन्हें दौरे के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने को कहा गया ताकि वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में जा सकें।' उन्होंने कहा, 'लेकिन वे दौरे के अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे इसलिए उन्हें शिविर से बाहर रखा गया। वे दाम्बुला या कोलंबो में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में अन्य के साथ नहीं जुड़े।' बता दें कि टीम इंडिया को श्रीलंका दौर पर तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 

भारत की 'बी' टीम की मेजबानी करना किसी अपमान से कम नहीं- रणतुंगा
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारत के श्रीलंका दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत की 'बी' टीम की मेजबानी करना किसी अपमान से कम नहीं है। दो साल पहले तक सरकार में मंत्री रहे पूर्व कप्तान रणतुंगा ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, 'यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है। मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिए वर्तमान प्रशासन को दोषी मानता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें