फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे ये पांच खिलाड़ी, नंबर-3 पर टिकी दुनिया की निगाहें

Wed, 24 Jul 2019 05:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ms dhoni out
विज्ञापन

आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप 2019 के खत्म होने के बाद सभी की निगाहें अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। निगाहें सिर्फ इसलिए नहीं कि वर्ल्ड कप है, बल्कि इसलिए भी कि वर्ल्ड कप के बाद कई खिलाड़ी अंततराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के साचवें सीजन का शेड्यूल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक का है। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच खिलाड़ी जो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कह देंगे अलविदा...

विज्ञापन

 

Trending Videos

फाफ - फोटो : social media
फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)
जब ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण 2018 में अफ्रीका के दौरे पर गई थी तब कप्तान डु प्लेसिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिटायरमेंट प्लान के बारे में इशारा किया था। उनका हिंट था कि वह 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। वर्ल्ड कप 2019 में फाफ की अगुआई में अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। टीम अपने ऊपर चोकर्स का दाग हटाने में असफल रही। बता दें कि 15 महीने बाद टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि, यह देखना होगा कि फाफ वाकई टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहते हैं या नहीं।

 

ross taylor
रॉय टेलर (न्यूजीलैंड)
रॉस टेलर न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। बीते कुछ महीने पहले टेलर ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में खुलासा किया था। इस दौरान उन्होने कहा था कि उन्हें न्यूजीलैंड के लिए खेलना अच्छा लगता है। उन्हें वह वैश्विक स्तर पर टी-20 लीग में खेलना उतना पसंद नहीं हैं। कीवी टीम के लिए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अच्छा काम किया है। हालांकि, टेलर आईपीएल में बैंगलोर और दिल्ली की तरफ से खेल चुके हैं। टेलर की गजब की फैन फॉलोइंग है। 35 वर्षीय टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 20 वन-डे शतक लगा चुके हैं। टेलर भी शायद टी-20 वर्ल्ड कप तक का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद कहा जा रहा है कि वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनी (भारत)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे। धोनी ने अपने संन्यास का प्लान बना लिया था। मगर फिर खबर आई कि उन्होंने अपने संन्यास लेने के फैसले को फिलहाल के लिए टाल दिया। डीएनए में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कहने पर धोनी ने अपने संन्यास के फैसले को बदला। वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं।  

क्रिस गेल - फोटो : social Media
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
18 फरवरी 2019 को वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने एलान किया था कि वर्ल्ड कप के वह क्रिकेट संन्यास ले लेंगे, लेकिन बाद में फिर गेल ने यू टर्न ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ वह होम सीरीज में वन-डे और टेस्ट मैच खेलेंगे। गेल ने अपने बयान में कहा था, गेल ने कहा, 'अभी यह खत्म नहीं हुआ है। अभी मुझे कुछ और मैच खेलने हैं। शायद एक सीरीज और खेल सकता हूं। कौन जानता है, क्या पता ऐसा हो जाए। मेरी योजना वर्ल्ड कप के बाद की थी। मैं भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेल सकता हूं और शायद मैं निश्चित रूप से भारत के खिलाफ वनडे भी खेलूंगा। मैं टी-20 नहीं खेलूंगा। वर्ल्ड कप के बाद मेरी यही योजना है।'
विज्ञापन

शोएब मलिक हिट विकेट - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब मलिक (पाकिस्तान)
वर्ल्ड कप 2019 में बेहद निरशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने वन-डे अतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वर्ल्ड कप में उन्होने केवल तीन मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 8 रन आए और दो बार डक का शिकार हुए। हालांकि, वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने के दौरान उन्होंने कहा था कि वह टी-20 क्रिकेट को जारी रखेंगे, जहां तक वह इसे कर सकते हैं। मगर माना जा रहा है अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद 37 साल के शोएब मलिक टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें