फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के वो पांच किस्से, जब नस्लभेदी टिप्पणी से बदनाम हुआ 'जेंटलमेंस गेम क्रिकेट'

Sun, 10 Jan 2021 07:22 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट में नस्लभेद के विवाद - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट को 'जेंटलमेंस गेम' कहा जाता है, लेकिन समय-समय भद्र पुरुषों के इस खेल पर काला धब्बा लगता रहा है। खिलाड़ियों के साथ नस्लभेदी टिप्पणियां कोई नई बात नहीं। आए दिन किसी न किसी क्रिकेटर को इस तरह की 'गालियों' से दो चार होना पड़ता है। ताजा उदाहरण टीम इंडिया का है, जहां सिडनी टेस्ट के दौरान नशे में धूत फैंस ने मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणियां की। 21वीं सदी में हुई ऐसी हरकत से समूचा विश्व क्रिकेट शर्मसार है। आइए आज से ठीक 13 साल पहले की उस कहानी के साथ विवाद के वो पांच किस्से भी आपको बताते हैं जब 'जेंटलमेंस' गेम बदनाम हुआ...
विज्ञापन

2 of 6
डैरेन लीमन - फोटो : social media
डैरेन लीमन की बदतमीजी 
ऑस्ट्रेलिया के डैरेन लीमन ने 2002-03 में वन-डे सीरीज के दौरान श्रीलंकाई टीम पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी, इसके बाद उन्हें पांच वन-डे मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। हालांकि, बाद में लीमन ने अपनी उस गलती पर खेद व्यक्त किया और उसे जिंदगी की सबसे बड़ी भूल करार दिया।
विज्ञापन

3 of 6
सरफराज अहमद - फोटो : Social Media
सरफराज की बदजुबानी
साल 2019 की बात है। डरबन में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वन-डे खेला जा रहा था। दक्षिण अफ्रीका की पारी के 37वें ओवर के दौरान पाक कप्तान सरफराज अहमद ने फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी की। सरफराज ने फेहलुकवायो को कहा, 'अबे काले तेरी अम्मी कहां बैठी है? इसके अलावा उन्होंने और कुछ कहा, जो स्टंप माइक में कैद हो गया। नस्लभेदी कमेंट करने के आरोप में आईसीसी ने सरफराज को चार मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

4 of 6
मंकीगेट विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
मंकीगेट विवाद, 2008
आज से ठीक 13 साल पहले 2008 का मंकीगेट आपको याद होगा जब ऑस्ट्रेलिया के एंड्रूय साइमंड्स ने टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का झूठा आरोप लगाया था। भज्जी को कसूरवार माना गया और बैन तक लगा दिया। एकतरफा कार्रवाई से खिन्न बीसीसआई ने बाद में सीरीज बहिष्कार की धमकी दे डाली। हरभजन पर लगा आरोप हटाया गया। बता दें कि इस घटना ने क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस घटना वहां की अदालत, दोनों क्रिकेट बोर्ड, मीडिया समेत हर कोई शामिल हो गया था।

विज्ञापन

5 of 6
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : फाइल फोटो
गिलक्रिस्ट ने लगाए थे रशीद लतीफ पर आरोप 
ऑस्ट्रेलियाई टीम विपक्षी टीम पर गलत आरोप लगाने में पारंगत है। क्रिकेट में खेल भावना को बढ़ावा देने की वकालत करने वाले एडम गिलक्रिस्ट का दामन भी साफ नहीं है। गिलक्रिस्ट ने पाकिस्तानी विकेटकीपर रशीद लतीफ पर 2003 के विश्व कप के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में लतीफ को सबूतों के आभाव में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोईन अली
जब कंगारू खिलाड़ी ने मोईन अली को कहा था 'ओसामा'
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर नस्लभेदी दिप्पणी करने का आरोप लगाया था। अली ने अपनी आत्मकथा में इस बात का खुलासा किया था कि 2015 एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने उनके खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की थी। कंगारू खिलाड़ी ने मोईन अली को 'ओसामा' कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें