स्टीव स्मिथ
- फोटो : file
रबाडा के फैसले पर उठा चुके हैं सवाल
स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाद
कागिसो रबाडा पर लगे दो मैचों के प्रतिबंध को हटाए जाने के फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि एक सदस्य कमीशन ने रबाडा की अपील के बाद हुई सुनवाई में मेरा पक्ष जानना ही उचित नहीं समझा।
स्मिथ ने आगे कहा था, 'आईसीसी ने कुछ मापदंड तय किए हैं, किए हैं या नहीं। मैदान पर साफ तौर पर शारीरिक संपर्क हुआ था। मैं निश्चित तौर पर अपने गेंदबाजों से नहीं कहूंगा कि आप विकेट लेने के बाद उनसे भिड़ो। मैं नहीं समझता की यह खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि वह निश्चित तौर पर मुझसे भिड़े थे और यह फुटेज में जितना दिख रहा है, उससे कहीं तेज टक्कर थी। स्मिथ ने कहा कि जो दूसरा शख्स इसमें शामिल था उससे कुछ पूछा नहीं गया, यह काफी रोचक है।'