फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल इन पांच नए शहरों में बजेगा IPL का डंका, हो सकता है बड़ा बदलाव

Wed, 24 Jul 2019 10:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2019 - फोटो : अमर उजाला
अगले साल यानी 2020 में आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होगा। इसके पहले सीजन की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले सीजन में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।

इसके ठीक तीन साल बाद यानी 2011 में आईपीएल में 10 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कोच्चि और पुणे की फ्रेंचाइजी टीमें शामिल थी। फिर अगले साल 2012-13 में नौ टीमें हुई। सहारा समूह की पुणे वॉरियर्स ने भी 2013 के बाद खुद को लीग से बाहर कर लिया था, जिसके बाद 2014 से इस लीग में फिर से आठ टीमें हो गई।

वहीं आईपीएल 2020 में एक बार फिर 10 टीमें हिस्सा ले सकती है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं कि हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के हितधारकों और फ्रेंचाइजी मालिकों की लंदन में इस सप्ताह हुई बैठक में टीमों की संख्या को आठ से 10 करने पर चर्चा हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच नये शहर, जहां साल 2020 में बज सकता है आईपीएल का डंका...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rajkot test - फोटो : file photo
राजकोट (गुजरात)
आईपीएल 2016 और 2017 में यहां मैच खेला गया था। 2016-17 में गुजरात लायंस की टीम बनी, जिसकी अगुआई सुरेश रैना ने किया था। मालूम हो कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल (2016-17 में) के लिए बैन कर दिया गया था। राजकोट में कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। याद हो कि 2011 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया था। इसके अलावा भी कई मैच यहां होते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
lucknow stadium - फोटो : amar ujala
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने देश को कई क्रिकेटर्स दिए हैं। कुछ तो वर्तमान में टीम इंडिया का हिस्सा हैं तो कई रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ भी आईपीएल फ्रैंचाइजी की कतार में है। कयास लगाया जा रहा है कि कानपुर और लखनऊ के बिजनेसमैन 2020 में आईपीएल टीम की खरीदारी करने के लिए उत्सुक हैं। बाकी लखनऊ में स्टेडियम की अगर बात की जाय तो यहां अटल बिहारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है, यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और वेस्टइंडीज (टी-20 ) बीच मैच खेला गया था। बता दें कि पहले इस स्टेडियम का नाम इकाना था, जो बाद में बदल दिया गया। वहीं, कानपुर में तो ग्रीन पार्क स्टेडियम है ही, जहां कई अतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

4 of 6
पुणे
पुणे (महाराष्ट्र)
यहां साल 2016 और 2017 में मैच खेला गया। 2016-17 के दौरान पुणे की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीमें शामिल थी। यहां मुंबई और पुणे के बीच आईपीएल 2017 का फाइनल खेला गया था, जहां मुंबई ने खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
रांची स्टेडियम - फोटो : social media
रांची (झारखंड)
यहां से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। यह उनका होम ग्राउंड है। रांची में भी कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। यहां के फ्रैंचाइजी आईपीएल 2020 में टीम पर दांव लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोच्ची स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
कोच्ची (केरला)
साल 2011 में यहां आईपीएल का मैच खेला गया था। उस समय केरला की फ्रैंचाइजी कोच्ची तुस्कर केरला थी। उस दौरान यहां कई मैच खेले गए। सूत्रो के मुताबिक एक बार फिर यहां के फ्रैंचाइजी आईपीएल की टीम खरीदने में पैसा लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें