साई सुदर्शन बने उपकप्तान
चयनकर्ताओं ने भारत ए टीम के लिए पंत को मौका दिया है। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच मैच 30 अक्तूबर से बंगलूरू में खेला जाएगा। पंत के अलावा जो प्रमुख नाम इस सीरीज में शामिल हैं उनमें साई सुदर्शन हैं। सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद शमी भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। वहीं, दूसरे मैच में केएल राहुल भी हिस्सा लेंगे।