भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेले गए टी-20 मैच में बारिश ने बाधा डाली लेकिन वह भी टीम इंडिया के गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी। भारतीय गेंदबाजों ने वनडे सीरीज के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 18.4 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटक लिए। गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को केवल भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किए, वहीं बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारतीय गेंदबाजों की तूफान के सामने एक कारनामा पहली बार हुआ। पहली बार ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाज टी-20 मैच में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। डेविड वार्नर, एरोन फिंच, ट्रेविस हेड, मॉइससे हेनरीक्स, टिम पेनी और नाथन कोल्टर नाइल पवेलियन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। कुलदीप ने 2, बुमराह ने 2, भुवी और पांड्या ने 1-1 खिलाड़ियों को बोल्ड आउट किया।
इससे पहले केवल चार बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऐसा हुआ है। टेस्ट प्लेइंग नेशन में से न्यूजीलैंड के साथ ही ऐसा हुआ था। साल 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड ने कोलकाता में 145/8 रन बनाए थे। इस दौरान उसके 6 खिलाड़ी बोल्ड आउट हुए थे। इसके अलावा स्कॉर्टलैंड, हांगकांग और पपुआ न्यू गुयाना के एक पारी में 6 खिलाड़ी बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौटे थे।