फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलरों की 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल, बंद रहेंगे 54,000 पेट्रोल पंप

Sat, 07 Oct 2017 09:28 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम उत्पादों के 54,000 डीलर 13 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट (यूपीएफ) ने बेहतर लाभ (मार्जिन) समेत विभिन्न मांगों और पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाए जाने के लिए इस हड़ताल का एलान किया है। 
विज्ञापन


फ्रंट ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो ईंधन विक्रेता 27 अक्तूबर से अनिश्चितकाल के लिए पेट्रोलियम उत्पाद की खरीद व बिक्री बंद कर देंगे। यूपीएफ 54,000 डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स, द ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर जैसे बड़े संगठन शामिल हैं। 

पढ़ें- गुजरात में और सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, रंग लाई मोदी सरकार की अपील    

फ्रंट की मांग है कि चार नवंबर, 2016 को तेल मार्केटिंग कंपनियों के साथ किए गए करार को लागू किया जाए। यह फैसला काफी समय से लंबित है। अन्य मांगों में डीलर मार्जिन की हर छह माह में समीक्षा, निवेश पर रिटर्न के लिए बेहतर नियम, कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान, नुकसान से निपटने के लिए नए अध्ययन और एथेनॉल मिलाने व ट्रांसपोर्टेशन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें