हार्दिक पांड्या ने कहा "हम बल्लेबाजी करना चाहते थे। मुझे जो चाहिए था वह मिला। यह भावनात्मक रूप से एक खास दिन है, हमारे पिता को गर्व होता। यह पहली बार हो रहा है, इसलिए हमारे परिवार को गर्व है। एक पांड्या आज निश्चित रूप से जीतेगा। यह खुद को व्यक्त करने के बारे में है। परिणाम के बारे में चिंता न करें। असफलता का डर हो सकता है, लेकिन हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हम एक बदलाव करने के लिए मजबूर हैं, जोश लिटिल टीम से बाहर है क्योंकि उन्हें आयरलैंड के लिए खेलना है, अल्जारी को उनकी जगह मौका दिया गया है।"
भावुक हुए हार्दिक
हार्दिक पांड्या टॉस के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने अपने बड़े भाई की हैट भी सही की। क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी ने कहा कि इस बार बड़े भाई को जिताना है। पंखुड़ी का यह वीडियो लखनऊ सुपर जाएंट्स के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया।