फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिब के आगे लुढ़क गए जिम्बाब्वे के बल्लेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान बांग्लादेश ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन ही जिम्बाब्वे की पहली पारी समेट दी।
विज्ञापन


ढाका में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में कुल 11 विकेट गिरे। स्टंप्स के समय बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे की पहली पारी में बनाए 240 रनों के जवाब में एक विकेट पर 27 रन बना लिए थे।

इससे पहले टॉस जीतकर जिम्बाब्वे का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और शुरुआती ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया।

मेहमान टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे, हालांकि ओपनर सिकंदर रजा ने कुछ देर क्रीज पर रहकर टीम को संभालने की कोशिश जरूर की। लेकिन वह 51 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की इस दुर्दशा के लिए गेंदबाज शाकिब अल हसन ज्यादा जिम्मेदार रहे जिन्होंने महज 59 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। जुबैर हुसैन को 2 सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें