फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदहुद के बाद अब ‘नीलोफर’ का खतरा

Mon, 27 Oct 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हुदहुद तूफान की तबाही झेलने के बाद देश के पश्चिमी तट पर नीलोफर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। इस चक्रवात से गुजरात में तबाही की आशंका है।
विज्ञापन


गुजरात राज्य प्रशासन ने इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल यह चक्रवाती तूफान अरब सागर में उठ रहा है और इसके जल्द ही राज्य के तटों से टकराने की आशंका है।

मौसम विभाग ने इस बाबत यहां चेतावनी जारी कर बंदरगाह अधिकारियों से चेतावनी संकेतक का इस्तेमाल करने को कहा है। अहमदाबाद मौसम विभाग की अधिकारी मनोरमा मोहंती ने कहा कि अगले 48 घंटे बाद ही इस चक्रवात की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में यह अरब सागर के पश्चिम मध्य में केंद्रित है। अगर यह गुजरात के तट पर टकराया तो अपने साथ तेज हवा और भारी बारिश लेकर आएगा। मोहंती के मुताबिक, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

तूफान की आशंका को देखते हुए कच्छ जिले के कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें