फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: दोबारा स्थगित हुआ पहला वन-डे, इस बार खिलाड़ी नहीं होटल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Sun, 06 Dec 2020 01:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला पहला वन-डे दोबारा स्थगित हो गया है। बता दें कि इस बार खिलाड़ी नहीं बल्कि होटल के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी वजह से पहले वन-डे को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया था।

विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज शुक्रवार से केपटाउन में शुरू होनी थी लेकिन मेजबान टीम का एक खिलाड़ी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मैच रविवार तक स्थगित कर दिया गया। फिर आज होटल स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। 



गौरतलब है कि टीम के केपटाउन में बायो बबल में जाने से पहले एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया था जबकि दूसरा टी-20 श्रृंखला से पहले पॉजिटिव पाया गया। इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें