फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच भारतीय क्रिकेटर्स का जन्मदिन, इनमें से तीन खिलाड़ी मैच नहीं खेलेंगे?

Sun, 06 Dec 2020 12:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर्स का जन्मदिन - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

6 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए खास है। आज एक-दो नहीं बल्कि पांच क्रिकेटर्स जन्मदिन मना रहे हैं। मजेदार बात यह है कि आज ही भारत की दो-दो टीम प्रतिद्वंद्वियों से टक्कर ले रही है। भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह, धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र दूसरे बल्लेबाज करुण नायर और अपने दौरे के शानदार पेसर आरपी सिंह का बर्थ-डे है। 

विज्ञापन




भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पांचों खिलाड़ियों को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। 6 दिसंबर 1988 को जन्में जडेजा हैमस्ट्रिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में पैदा हुए श्रेयस अय्यर वन-डे सीरीज में खास नहीं कर पाए थे, उनकी जगह पहले टी-20 में मनीष पांडेय को मौका दिया गया। आज भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।



सफेद गेंद फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में पैदा होते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत की अहम कड़ी पेसर के भी आज के मैच में खेलने की संभावना कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है भारत की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें