टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ये घटना दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई है, जहां जब आग लगी उस दौरान धोनी भी वहीं मौजूद थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन आग के बढ़ जाने की वजह से खिलाड़ियों की किट जल गई।
बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। दरअसल, होटल भी इस मॉल के पास ही है और वहां से आग धोनी के होटल पहुंच गई। आग लगने की घटना के बाद विजय हजारे ट्रॉफी का आज खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया है। यह मैच अब शनिवार को खेला जाएगा।
इधर दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।
Delhi: Fire had broken out in store in Dwarka's Welcome hotel complex. MS Dhoni and Jharkhand team who were staying there evacuated safely pic.twitter.com/8OIbd7x3Cl
— ANI (@ANI_news) March 17, 2017