भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। उनको बेंगलुरू पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया।
पुलिस ने बताया कि पिछले महीने बेंगलुरू के एक होटल के कमरे में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज शुरु होने से पहले की है।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीप पाटिल ने कहा कि हमने नोटिस भेजकर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को पिछले महीने शहर में महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में तलब किया है।
उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है।