फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बुमराह और इस खिलाड़ी के बीच होगी फाइट, विराट करेंगे आराम

Mon, 27 Nov 2017 11:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट और सीमित ओवर सीरीज में रेस्ट करना चाहते हैं। गौरतलब है कि चयनकर्ताओं की समिति सोमवार को जब टीम इंडिया का चयन करने के लिए बैठक करेगी तो कप्तान विराट कोहली के रेस्ट देने को लेकर भी चर्चा करेगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय चयन समिति कल चार अलग-अलग टीमों की घोषणा करेगी। इसमें से एक टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए होगी, जबकि इसके बाद होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, सभी की नजरें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चयन पर होगी।

पढ़ेंः- विराट कोहली का बड़ा फैन दक्षिण अफ्रीका में मिला, क्रिकेट का है अच्छा अनुभव

बता दें कि हाल ही में कप्तान विराट कोहली के एक बयान ने लगभग साफ कर दिया है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर प्लेइंग इलेवन में एक ही स्पिनर को जगह मिलेगी। इसका मतलब हो सकता है कि रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चार तेज गेंदबाजों की घोषणा की जा सकती है, जिसमें से किसी एक को तीसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अतिरिक्त गेंदबाज के स्थान के लिए दावा पेश करेंगे। हालांकि इसको लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ता को तय करना है कि कौन से गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका दौरे के टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

मुझे भी रेस्ट की जरूरत होती है-विराट

विराट कोहली - फोटो : PTI
मालूम हो कि कप्तान विराट कोहली आईपीएल से लगातार अभी तक खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक कोई रेस्ट नहीं लिया है, सिर्फ एक मैच को छोड़कर वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। उन्होंने बिना रेस्ट के लगातार सात सीरीज में भागीदारी की है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ टीसरे टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करते दिख सकते हैं।

बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डेन में पहले टेस्ट से पहले प्रेस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विराट ने कहा था, 'मुझे भी रेस्ट की जरूरत होती है। क्यों मुझे रेस्ट की जरूरत नहीं होगी? जब मुझे लगता है कि मेरी बॉडी को आराम चाहिए, मैं इसके लिए कहता हूं। मैं रोबॉट नहीं हूं। आप मेरी चमड़ी को काट कर देख सकते हैं, इससे खून आएगा।'

इससे पहले इस मामले में मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि विराट कोहली तीनों टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा था कि विराट को तीनों वन-डे और तीनों टी-20 में आराम दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें