फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 WC: गिनी पर धमाकेदार जीत के साथ नॉकआउट दौर में पहुंचा जर्मनी

Fri, 13 Oct 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जर्मनी बनाम गिनी
विज्ञापन
पिछले मैच में ईरान के हाथों कड़वी हार झेलने वाली जर्मनी की टीम ने शुक्रवार को गिनी को 3-1 से हराकर अंडर-17 फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। जर्मनी ने जेन फिएते अर्प (8वां मिनट), निकोलस कुहिन (62), सेहवर्डी सेतिन (90+2) की मदद से गोल किए जबकि गिनी का गोल इब्राहिमा सोमुह ने 26वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए ग्रुप सी के अंतिम मैच में जर्मनी की टीम को शुरुआत में गिनी ने टक्कर देने की कोशिश की थी। पिछले मैच में ईरान के हाथों 0-4 से हारने वाली जर्मनी की टीम छह अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। अब टीम का मुकाबला 16 अक्तूबर को दिल्ली में कोलंबिया से होगा जो ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही थी।

ईरान जिसने अन्य मुकाबले में शुक्रवार को कोस्टारिका को 3-0 से हराया उसने तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। गिनी और कोस्टा रिका की टीमें एक-एक अंक के साथ होड़ से बाहर हो गईं। गिनी ने जर्मनी के खिलाफ मैच में गेंद पर 55 प्रतिशत कब्जा रखा था। उसके खिलाड़ियों ने गोल पर निशाने भी ज्यादा साधे थे लेकिन ज्यादातर निशाने लक्ष्य से भटके रहे। जर्मनी की टीम ने गिनी के गोलपोस्ट पर 17 निशाने लगाए जिसमें आठ सटीक थे।
विज्ञापन


जर्मनी टीम के कप्तान अर्प ने हाल ही में बन्देस्लिगा में पदार्पण किया है। उन्होंने टीम का खाता शुरुआत में ही खोल दिया था। गिनी ने 26वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली थी। इब्राहिमा ने लेफ्ट फुटर से गोल किया था। पहले हाफ की समाप्ति से पहले जर्मनी ने फिर बढ़त लेने का प्रयास किया लेकिन गिनी के गोलकीपर ने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। 42वें मिनट में ऐसा ही मौका था जब एलियास ने बॉक्स के बाहर से प्रयास किया था लेकिन गिनी के गोलकीपर मोहम्मद कैमारा ने बचाव कर लिया था।

ऐसे ही गिनी के अगुईबोउ के प्रयास को जर्मनी के गोलकीपर लुका ने बचा लिया था। दूसरे हाफ में जर्मनी ने पलटवार हमले में निकोलस की मदद से 2-1 की बढ़त बना ली। बिल्कुल अंतिम क्षणों में सेहवर्डी ने पेनाल्टी पर गोल कर जर्मनी को नॉकआउट दौर में प्रवेश दिला दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें