सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी जानकारी
केकेआर ने बयान जारी कर कहा, उमरान मलिक शेष सत्र के लिए केकेआर के साथ रिहैब और क्रिकेट में वापसी कार्यक्रम को जारी रखने के लिए कोलकाता में टीम में शामिल हो गए हैं। वह टीम के आधिकारिक खिलाड़ी के तौर पर शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन टीम और सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर वापसी की हर संभव कोशिश करेंगे। उमरान केकेआर परिवार में आपका स्वागत है।
ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब केकेआर के खिलाफ मैच से पहले पंजाब से जुड़ा यह ऑलराउंडर
उमरान ने भारत के लिए आठ टी20 और 10 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने लगातार 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है, जिससे वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक के तौर पर जाने जाते हैं। केकेआर की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पंजाब और केकेआर के बीच मुकाबला शनिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा।