फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले केकेआर से जुड़े उमरान मलिक, अभी मैदान पर नहीं कर सकेंगे वापसी; जानें कारण

Fri, 25 Apr 2025 09:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आईपीएल 2024 सीजन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान को रिलीज कर दिया था। फिर केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में उमरान को 75 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
उमरान मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज उमरान मलिक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गए हैं। हालांकि, वह अभी मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे क्योंकि वह खिलाड़ी के तौर पर टीम से नहीं जुड़े हैं, बल्कि रैहिब प्रक्रिया के तहत शामिल हुए हैं। केकेआर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के द्वारा उमरान के टीम से जुड़ने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी जानकारी 
केकेआर ने बयान जारी कर कहा, उमरान मलिक शेष सत्र के लिए केकेआर के साथ रिहैब और क्रिकेट में वापसी कार्यक्रम को जारी रखने के लिए कोलकाता में टीम में शामिल हो गए हैं। वह टीम के आधिकारिक खिलाड़ी के तौर पर शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन टीम और सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर वापसी की हर संभव कोशिश करेंगे। उमरान केकेआर परिवार में आपका स्वागत है। 

ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब केकेआर के खिलाफ मैच से पहले पंजाब से जुड़ा यह ऑलराउंडर

हैदराबाद ने किया था रिलीज 
आईपीएल 2024 सीजन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान को रिलीज कर दिया था। फिर केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में उमरान को 75 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और केकेआर ने उनकी जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया था। उमरान ने 2021 में हैदराबाद के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। 2022 सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में 9.03 की इकॉनोमी रेट से उन्होंने 22 विकेट लिए थे। हालांकि, इसके बाद वह 2023 और 2024 सीजन में संघर्ष करते दिखे थे जिसके बाद हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 
विज्ञापन

उमरान ने भारत के लिए आठ टी20 और 10 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने लगातार 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है, जिससे वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक के तौर पर जाने जाते हैं। केकेआर की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पंजाब और केकेआर के बीच मुकाबला शनिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें