फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Sharma: तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 07:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mohit Sharma Announces Retirement: तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन
मोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। 37 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के लिए 26 वनडे और आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने कहा, आज पूरे दिल से मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं।
विज्ञापन

 

2013 में किया डेब्यू
2013 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले मोहित ने 26 वनडे मुकाबलों में 31 विकेट अपने नाम किए जबकि आठ टी20 मैचों में उन्होंने छह विकेट झटके। वह 2015 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा थे। बाद में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने का मौका मिला। मोहित ने लिखा, 'हरियाणा को रिप्रेजेंट करने से लेकर इंडिया की जर्सी पहनने और आईपीएल में खेलने तक, यह सफर किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा है। मेरे करियर की रीढ़ बनने के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत धन्यवाद और अनिरुद्ध सर का भी बहुत-बहुत शुक्रिया, जिनके लगातार गाइडेंस और मुझ पर भरोसे ने मेरे रास्ते को इस तरह बनाया कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन

आईपीएल में इन टीमों के लिए खेले मोहित
आईपीएल में मोहित चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। 2023 में वह टाइटंस के लिए संस्करण के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मोहित ने आगे लिखा, 'बीसीसीआई, मेरे कोच, मेरे टीममेट्स, आईपीएल फ्रेंचाइजी, सपोर्ट स्टाफ और मेरे सभी दोस्तों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मेरी पत्नी को खास धन्यवाद जिन्होंने हमेशा मेरे मूड स्विंग्स और गुस्से को संभाला और हर चीज में मेरा साथ दिया। मैं नए तरीकों से खेल की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें