इस वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा, 'पसीना बहाए बिना लक्ष्य हासिल नहीं होता।' ट्विटर पर बुमराह की फिटनेस की तारीफ करते हुए फैंस ने भी काफी कमेंट्स किए। किसी ने उन्हें अगले मैच के लिए 'बेस्ट ऑफ लक' कहा तो किसी ने अगले मैच में सही गेंदबाजी करने की सलाह दे डाली। इसी कड़ी में एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई नो बॉल मत डालना बस।'
यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज अपनी बेहतरीन फिटनेस को लेकर सुर्खियों में है। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना एक शर्टलेस पिक्चर अपलोड किया था। इस तस्वीर में बुमराह के सिक्स पैक ऐब्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।