फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI के लिए कमाई का मुख्य स्रोत बन रहा IPL, इस बार हो सकता है 2000 करोड़ का मुनाफा

Tue, 13 Feb 2018 11:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

बीसीसीआई के साइड शो आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग)  की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। बीसीसीआई के लिए अब यह मेगा शो कमाई का सबसे बड़ा स्रोत बनता जा रहा है। आईपीएल की वजह से आने वाले वित्त वर्ष में बीसीसीआई का सरप्लस करीब 95 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। सीधे तौर पर कहा जाए तो इससे बोर्ड को करीब 2000 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई को अनुमान है कि आने वाले वित्त वर्ष में आईपीएल से 2,017 करोड़ रुपये सरप्लस के उगाए जा सकेंगे। वहीं अन्य इंटरनेशनल और डोमेस्टिक कार्यक्रमों से बोर्ड को सिर्फ 125 करोड़ रुपये सरप्लस के रूप में प्राप्त होंगे। बता दें कि 45 दिनों तक चलने वाले आईपीएल से बोर्ड को होने वाला मुनाफा 320 दिन के अन्य कार्यक्रमों की तुलना में 16 फीसदा ज्यादा है। बोर्ड का यह मुनाफा बुनियादी ढांचे और कार्यक्रमों पर होने वाले कुल खर्च से अलग होता है।

विज्ञापन

आईपीएल - फोटो : self
बता दें कि मौजूदा समय में बीसीसीआई के कुल सरप्लस का करीब 60 प्रतिशत उसे आईपीएल से ही प्राप्त हो रहा है। यह राशि करीब 670 करोड़ रुपये है। बोर्ड इस सरप्लस को अब 60 से 95 प्रतिशत तक बढ़ाने पर जोर दे रहा है। बोर्ड का मानना है कि इस बार उसे आईपीएल से 2017 करोड़ रुपये सरप्लस के रूप में प्राप्त हो सकते हैं, जबकि पिछले फाइनेंशल ईयर में सरप्लस 400 करोड़ रुपये था।

बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार कुल खर्च के बाद उसका मुनाफा 665 करोड़ से 2,142 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है। साथ ही इस बार उसे प्राशसनिक खर्च में भी करीब 19 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पिछली इसके लिए 51 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें