फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का पर दिए चायवाले बयान से पलटे फारुख इंजीनियर, बोले- वह तो प्यारी लड़की है

Fri, 01 Nov 2019 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का-फारुख - फोटो : अमर उजाला
भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने अपनी 'कप ऑफ टी' टिप्पणी को लेकर  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से माफी मांगी है। उन्होंने गुरुवार देर रात एक टीवी इंटरव्यू में खुद का बचाव करने की कोशिश की और कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी केवल एक मजाक के तौर पर की थी। 82 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी ने अनुष्का की तारीफ करते हुए उन्हें एक प्यारी लड़की बताया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
फारुख इंजीनियर ने कहा कि मैंने यह बात मजाक में कही थी और इसे राई का पहाड़ बनाने की कोशिश की जा रहा है। बेचारी अनुष्का को इसमें खींच लिया गया है। वह एक प्यारी लड़की है। विराट कोहली एक शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री बेहद अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
इससे पहले चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए इंजीनियर ने दावा किया था कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ता विराट की पत्नी अनुष्का की जरूरतों को पूरा कर रहे थे। एक अंग्रेजी समाचार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अनुष्का को चाय पिला रहे थे, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने फारूख इंजीनियर के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।
विज्ञापन

4 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
अनुष्का ने फारुख इंजीनियर के आरोपों पर पलटवार करते हुए ट्विटर पर लंबा पोस्ट शेयर किया था और उनके दावों को झूठा और गलत इरादों वाला बताया था। अनुष्का ने कहा कि मैं एक आत्मनिर्भर महिला हूं और खुद अपना करियर बनाया है, बस एक बात यह है कि मैं एक क्रिकेटर की पत्नी हूं। उन्होंने अंत में कहा कि रिकॉर्ड के लिए मैं चाय पीती हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें