फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मास्क पहनकर पहला मैच खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी? दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल

Fri, 01 Nov 2019 11:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खराब हवा के बीच प्रैक्टिस करते खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर
दिवाली के बाद से ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। इस दूषित हवा के बीच देश की राजधानी में बांग्लादेशी टीम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। 3 नवंबर से शुरू होने वाली इस श्रृंखला से पहले मेहमान खिलाड़ी दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर है। अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को जहां बल्लेबाज लिटन दास मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते नजर आए तो अब चर्चा है कि पूरी टीम रविवार को होने वाले पहले टी-20 में मास्क पहनकर मैदान पर उतर सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
मास्क लगाकर प्रैक्टिस करते लिटन दास - फोटो : एएनआई
खतरनाक स्मॉग और दूषित हवा को देखते हुए बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट अब सभी खिलाड़ियों के लिए मास्क का इंतजाम कर चुका है। हो सकता है कि ज्यादा परेशानी होने पर बांग्लादेशी खिलाड़ी पहले टी-20 में मास्क लगाकर ही मैदान पर खेलने उतरे। खुद बांग्लादेशी कोच भी सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार की दोपहर स्मॉग की एक मोटी चादर ने पूरे ग्राउंड को कवर कर लिया था, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान ठीक से दिखाई नहीं दे पा रहा था। लिटन दास इस वायु प्रदूषण से जूझते हुए दिखाई दिए। सावधानी का ध्यान रखते हुए उनके लिए मास्क का इंतजाम किया गया।

4 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, दिल्ली के कई इलाकों में इस समय वायु प्रदूषण (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 के स्तर तक पहुंच गया है, जो मौसम के हिसाब से काफी खतरनाक है।दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद मैच को कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है, लेकिन इन तमाम आशंकाओं को विराम देते हुए गांगुली साफ कर चुके हैं कि मैच की तैयारियों के लिए काफी चीजें की जाती हैं जैसे टिकट बिक्री और दर्शक, सब कुछ इसलिए अंतिम समय में मैच रद्द करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि राजधानी में वायु की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टी-20 मैच को रद्द नहीं किया जा सकता। मगर उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में दिवाली के बाद मैचों के आयोजन के लिए उत्तर भारत के स्थलों पर विचार नहीं किया जाएगा। हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के साथ दिवाली पर पटाखे जलाने से हर साल एनसीआर में हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते श्रीलंकाई खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर
दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम फिरोज शाह कोटला में टेस्ट मैच के दौरान वायु प्रदूषण से परेशान रही थी जिससे खिलाड़ियों को मास्क पहनने पड़े थे और कुछ बीमार भी पड़ गए थे। इस बारे में सौरव गांगुली ने कहा कि, 'मैं जानता हूं कि दिवाली के बाद उत्तर भारत में थोड़ी मुश्किल होती है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि सबकुछ ठीक रहे। मैंने मैदानकर्मियों से बात की और उन्होंने कहा कि एक बार धूप आ जाएगी तो यह ठीक हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के दिनों में वह मेरा मैदानकर्मी था। मैं उसे अच्छी तरह जानता हूं, उसने कहा कि सब ठीक होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें