फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: 'KKR कोटा' के लिए पहले हो रही थी गंभीर की आलोचना, वरुण की घातक गेंदबाजी के बाद फैंस का यू-टर्न

Mon, 03 Mar 2025 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

कुछ फैंस ने तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद गंभीर से माफी भी मांगी है। आइए आपको कुछ 'केकेआर कोटा' पर बने मीम्स दिखाते हैं जो फैंस ने वरुण और अय्यर के शानदार खेल के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं...
विज्ञापन
रोहित, वरुण और गंभीर - फोटो : BCCI Twitter/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की न्यूजीलैंड पर जीत ने फैंस की धारणा को बदल दिया है। कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर की खूब आलोचना हो रही थी। उन पर आरोप लगे कि टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। हर्षित राणा के डेब्यू, वरुण चक्रवर्ती की वापसी और गंभीर के श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरने ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए गंभीर की कई बार आलोचना हुई, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद फैंस ने गंभीर पर यू-टर्न ले लिया है। फैंस का मानना है कि गंभीर का फैसला सही साबित हुआ है। वरुण ने कीवियों पर जीत में अहम भूमिका निभाई और पांच विकेट झटके। चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू मैच पर यह किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

जब चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का चयन हुआ था तो न तो वरुण और न ही हर्षित टीम में थे। हालांकि, बुमराह की चोट ने हर्षित के लिए जगह बनाई। साथ ही यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण को शामिल किया गया। इस फैसले के पीछे गंभीर का दिमाग माना जा रहा था। वरुण ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में गेंद से चमक बिखेरी, जिससे साबित हो गया कि गंभीर उनका समर्थन करने के लिए सही क्यों थे।

वहीं, श्रेयस अय्यर ने शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की तिकड़ी के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय पारी को संभाला। अंतरराष्ट्रीय चयन में 'केकेआर कोटा' का उपयोग करने के लिए सोशल मीडिया पर बार-बार मजाक उड़ाए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर गंभीर की सराहना हो रही है। श्रेयस कीवी के खिलाफ ग्रुप बी मैच में भारत के शीर्ष स्कोरिंग बल्लेबाज थे। उन्होंने 98 गेंदों पर 79 रन बनाए। 

कुछ फैंस ने तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद गंभीर से माफी भी मांगी है। आइए आपको कुछ 'केकेआर कोटा' पर बने मीम्स दिखाते हैं जो फैंस ने वरुण और अय्यर के शानदार शो के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं...





विज्ञापन

वरुण ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू 2021 में किया था, लेकिन टी20 विश्व कप 2021 में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद वह टीम से बाहर कर दिए गए। हालांकि, अब वापसी पर उन्होंने खुद को साबित किया है और बता दिया है कि पुरानी यादों को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पांच स्पिनर्स को शामिल किया था। इस फैसले की भी खूब आलोचना हुई थी। रविवार को चार स्पिनर्स खेले और चारों मैच विनर साबित हुए। इस फैसले के लिए भी गंभीर की खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें