फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इंग्लैंड दौरे पर दर्शकों को मिल सकती है मंजूरी, ईसीबी ने जारी किया 2021 सत्र का कार्यक्रम

Wed, 18 Nov 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
विज्ञापन

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को आगामी गर्मियों (2021) के लिए घरेलू सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसमें भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ दर्शकों को स्टेडियम वापस लाने की योजना बनाई गई है। भारत के खिलाफ ये मैच अगस्त-सितंबर में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने इस साल कोविड-19 महामारी के दौरान दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में वेस्टडंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग टेस्ट श्रृंखलाओं के बाद सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी। हालांकि ईसीबी अब कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर आगामी सत्र से मैदान में दर्शकों को वापस लाने के लिए उत्सुक है।

बोर्ड द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘कुछ यादगार प्रदर्शनों के साथ यह साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से हमारे लिए अद्भुत था। हमें पता है कि लोगों ने घर में रहते हुए इसका कितना लुत्फ उठाया है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अगला साल हमारे लिए और भी बड़ा है क्योंकि इसमें भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का रोमांच देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पुरुष और महिला टीमों को सीमित ओवरों के कई मैच खेलने है। दृष्टिबाधित क्रिकेटरों को एशेज श्रृंखला में भाग लेना है।’ 

हैरिसन ने कहा, ‘कोविड-19 को लेकर अनिश्चितता बरकरार है लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अगले साल मैदान में दर्शकों का स्वागत कर पाएंगे।’

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच चार अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इसके बाद के मुकाबले क्रमश: लॉर्ड्स, हेडिंग्ले, किया ओवल में होंगे जबकि आखिरी टेस्ट 10 से 14 सितंबर तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।’ 

विज्ञापन

इंग्लैंड में 2021 टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत का अंतिम कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट मैच: चार से आठ अगस्त, ट्रेंट ब्रिज
  • दूसरा टेस्ट मैच: 12 से 16 अगस्त, लॉर्ड्स
  • तीसरा टेस्ट मैच: 25-29 अगस्त, हेडिंग्ले
  • चौथा टेस्ट मैच: दो से छह सितंबर, ओवल
  • पांचवा टेस्ट मैच: 10 से 14 सितंबर ओल्ड ट्रैफर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें