वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ब्रिटेन अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इस कड़ी में ब्रिटेन की सरकार ने 2030 से डीजल और पेट्रोल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही इस मामले में एक बड़ा एलान कर सकते हैं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि यह फैसला ग्रीन इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन के तहत 10 सूत्रीय योजना का हिस्सा है। ब्रिटेन में इस निर्णय के लागू होते ही वहां के ऑटोमोबाइल बाजार में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।