टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं। शुक्रवार को एक बार फिर यह पता लग गया कि माही किस तरह लाखों दिलों पर राज करते हैं। पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में भी धोनी के लिए एक फैन का प्यार और सम्मान देखने को मिला।