फैन की पत्नी ने लिखा, 'हां, हम विमान में यात्रा के दौरान एमएस धोनी सर से सौभाग्य से मिले, लेकिन यह मेरे पति के लिए एक सपना सच होने जैसा है। हमें अपनी बेटी के चौथे जन्मदिन पर सबसे अच्छा उपहार मिला। साक्षी मैम इतनी विनम्र थीं कि उन्होंने हमसे ऐसे बात की जैसे हम उनके करीबी हैं। ऐसा जमीन से जुड़ा परिवार ... मेरी बेटी एमएस धोनी सर के साथ जाकर बैठने से थोड़ी डर रही थी क्योंकि सर ने मास्क पहना हुआ था और साक्षी मैम ने मजाक में कहा कि हां वह (धोनी) बहुत डरावने हैं और वह मुझे भी डराते हैं। इसलिए वह उनके पास नहीं जा रही है। हम सबसे भाग्यशाली हैं और मेरी बेटी बहुत भाग्यशाली और धन्य है।'
सीएसके ने एक बार फिर एमएस धोनी को रिटेन किया है। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को अनकैप्ड खिलाड़ी श्रेणी के तहत चार करोड़ रुपये में सीएसके टीम द्वारा बरकरार रखा गया है। धोनी के अलावा सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और रवींद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये) को रिटेन किया। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपने से पहले सीएसके को पांच खिताब दिलाए। हालांकि, गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही।