फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मुंबई के खिलाफ 47 गेंदों में बनाया 66 रन, आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने 22 साल के अनुज के लिए कही बड़ी बात

Sun, 10 Apr 2022 06:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने आईपीएल के 18वें मैच में मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया। उन्होंने शनिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
विज्ञापन
अनुज रावत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने आईपीएल के 18वें मैच में मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया। उन्होंने शनिवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 22 वर्षीय अनुज ने आईपीएल करिअर का अपना पहला अर्धशतक लगाया और लगातार दो अर्धशतकीय साझेदारियां की। वह 47 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन


बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने मैच जीतने के बाद अनुज की जमकर सराहना की। डुप्लेसिस अपने ओपनिंग जोड़ीदार से काफी प्रभावित दिखे और उन्हें भविष्य का खिलाड़ी बताया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से गदगद डुप्लेसिस ने कहा, "वह इस समय जिस तरह से खेल रहा है, वह शानदार है।"

रावत ने 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था लेकिन उस समय वह पहली है गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए थे। वह उनका उस सीजन का इकलौता मैच भी था। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी ने पिछले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। रावत ने तब पांच पारियों में 15 चौके और 10 छक्के लगाए। उन्हें घरेलू सत्र में बढ़िया प्रदर्शन का इनाम मिला और बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रूपये में नीलामी में अपने साथ जोड़ा। 

अनुज के लिए हालांकि इस सीजन की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और उन्होंने तीन पारियों में 21, 0 और 26 का स्कोर किया। लेकिन टीम ने उनपर भरोसा बनाए रखा और उन्हें मौक दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें