फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई का अनुभव मदद करेगा: कार्तिक

Sat, 25 May 2013 09:01 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि रविवार को आईपीएल का फाइनल काफी रोमांचक होगा लेकिन पांच खिताबी भिड़ंत खेलने का अनुभव गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को निश्चित रूप से कुछ बढ़त देगा। मुंबई की टीम अपना दूसरा फाइनल खेलेगी, टीम चेन्नई में 2010 में उप-विजेता रही थी।
विज्ञापन


कार्तिक ने कहा, ‘यह अच्छा गेम होगा। दोनों टीमें बराबरी की हैं। उनकी टीम थोड़ी बढ़त लिए हैं क्योंकि उसने पहले कुछ फाइनल खेले हैं। मेरे लिए और टीम के काफी सदस्यों के लिए यह पहला फाइनल होगा। कुछ के लिए दूसरा फाइनल होगा। इसलिए यह अच्छा गेम होगा।

मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’ सचिन तेंदुलकर के फाइनल में खेलने के सवाल पर कार्तिक ने कहा, ‘फिजियो सचिन के खेलने पर रविवार को फैसला करेंगे। ड्रेसिंग रूम में उन जैसे व्यक्ति का शामिल होना काफी प्रेरणादायी है। वह हमेशा अच्छी चीजें साझा करते हैं।’
विज्ञापन


सचिन ने चुपचाप सालगिरह मनाया
पिछली बार सचिन तेंदुलकर ने इस शहर में अपना 40वां जन्मदिन मनाया था और अब उन्होंने यहां अपना 18वां शादी की सालगिरह मनाया।

सूत्रों के अनुसार टीम होटल में सचिन और उनकी पत्नी एक दिन बाद चुपचाप शादी की सालगिरह का जश्न मनाया। सचिन 24 मई 1995 को अंजलि के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। होटल स्टाफ ने कहा कि इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अंजलि शाम को यहां पहुंचीं थीं।

स्मिथ पर आचार संहिता के उल्लंघन का जुर्माना
मुंबई इंडियंस के ओपन ड्वेन स्मिथ पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए शनिवार को उनकी मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया। घटना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर के 13वें ओवर में हुई जब मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान स्मिथ विकेट के बीच दौड़ते हुए तेज गेंदबाज जेम्स फॉक्नेर से टकरा गए। मैच रेफरी ने पाया कि वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज ने यह जानबूझकर किया था। स्मिथ ने आचार संहिता के लेवल वन (धारा 2.1.8) के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें