फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत से उम्मीदें लेकिन नहीं डालेंगे अपेक्षाओं का दबाव: पोंटिंग

Sun, 20 Sep 2020 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : file
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को अपने शीर्ष क्रम खासकर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत से आईपीएल के इस सत्र में प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद है लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस युवा खिलाड़ी पर अपेक्षाओं का दबाव नहीं डालेंगे। 

विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को दिल्ली के अभियान के आगाज से पूर्व पोंटिंग ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे पूरी टीम से काफी उम्मीदें हैं और मुझे यकीन है कि ऋषभ इस बार भी प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। लेकिन एक कोच होने के नाते मैं ऐसी कोई अपेक्षाएं नहीं रखना चाहता जो खिलाड़ी को खुद से भी नहीं हो।' उन्होंने कहा, ‘कोचिंग स्टाफ का काम टीम पर से दबाव कम करना है ताकि खिलाड़ी खुलकर स्वाभाविक खेल दिखा सकें।’ 

रहाणे के आने से टीम की बल्लेबाजी की गहराई बढी
पोंटिंग ने कहा कि अजिंक्य रहाणे के आने से टीम की बल्लेबाजी की गहराई बढी है। उन्होंने कहा, ‘टीम में काफी लचीलापन है और रहाणे के आने से गहराई भी बढी है। श्रेयस ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया। पंत, शिमरोन हेतमायर, एलेक्स कैरी बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं और निचले क्रम पर अक्षर पटेल भी हैं।’
विज्ञापन


यह पूछने पर कि विकेट स्पिनरों की मददगार होगी या तेज गेंदबाजों की, पोंटिंग ने कहा ,‘टूर्नामेंट आगे बढने के साथ हालात बदलते रहेंगे। पिछले दिनों विकेट पर घास थी और शुरुआत में सीम गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन बाद में विकेट धीमा होगा और स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी।’ 

खाली स्टेडियम में खेलना अजीब होगा
उन्होंने स्वीकार किया कि दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में खेलना अजीब होगा लेकिन कहा कि पहले मैच के बाद इसकी आदत पड़ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात अलग है और कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं जो बिल्कुल नए हैं। दर्शकों के बिना खेलना अजीब होगा लेकिन अब यहां ढाई सप्ताह हो चुके हैं। अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ ने भी इसके लिए काफी मेहनत की है और हमें पता है कि दुनिया भर में खासकर दिल्ली में हमारे प्रशंसक हमारे साथ है और हम उन्हें निराश नहीं करेंगे।’

लार पर रोक का नहीं पड़ेगा असर
गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का कितना असर होगा, यह पूछने पर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘असल में लार का इस्तेमाल गेंदबाजों की आदत बन चुकी है और अनजाने में भी वे ऐसा कर जाते हैं। हमें बताया गया है कि ऐसा करने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है। इस संबंध में खिलाड़ियों को तफ्सील से बताया जाएगा। वैसे भी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए लार के इस्तेमाल की टी-20 में उतनी जरूरत नहीं होती, जितनी टेस्ट क्रिकेट में।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें