टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ऋषिकेश कानिटकर को ऑनलाइन गालियों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में तमिलनाडु के कोच का दायित्व संभालने वाले कानिटकर के विकीपीडिया पेज पर किन्हीं शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर अपशब्द लिख दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
इतना ही नहीं 43 वर्षीय इस कोच की व्यक्तिगत जानकारियों में भी छेड़छाड़ की गई। मसलन पूर्व न्यूजीलैंड नेटबॉल खिलाड़ी बर्निस मेने को उनकी पत्नी बता दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि बर्निस का विवाह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज डायन नैश से हुआ था।
विज्ञापन
3 of 6
वैसे जल्द ही इन शरारतों को सुधार लिया गया। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर के विकीपीडिया पेज पर ऐसी छेड़छाड़ की गई। इसके पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेड डर्नबाक और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर भी ट्रोल्स ने इसी तरह निजी हमले किए थे।
4 of 6
2014 में डर्नबाक के पेज को 'वर्स्ट प्लेयर ऑफ ऑल टाइम' बता दिया गया था तो स्टार भारतीय ऑलराउंडर जडेजा की प्रोफाइल में एक 'परोपकारी', 'नोबेल पुरस्कार विजेता', और 'भगवान का करीबी' लिख दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
बात अगर ऋषिकेश कानिटकर के करियर की करें तो उनकाअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। टेस्ट करियर में सिर्फ 2 टेस्ट खेलकर 74 रन बनाने वाले कानिटकर ने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर वनडे से डेब्यू किया।
पुणे में जन्में इस खिलाड़ी ने 34 वनडे मैचों की 27 पारियों में 17.84 की औसत से 339 रन बनाए और इतने मैचों में 17 विकेट भी हासिल किए। गौरतलब है कि कानिटकर भारत के लिए ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन प्रथम श्रेणी में उनका रिकॉर्ड शानदार है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 33 शतकों की मदद से 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।