फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब की आस लिए दिल्ली डेयरडेविल्स को मिला नया गेंदबाजी कोच

Fri, 03 Apr 2015 11:35 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज अल्फांसो थामस को आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


आईपीएल-7 के सभी सातों संस्करण में हिस्सा लेने वाली दिल्ली की टीम एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी है। टीम प्रबंधन अब इसके लिए पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़कर एक मजबूत टीम बनाने पर काम कर रही है।

2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच खेलने वाले अल्फांसो थामस ने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्हें विभिन्न टी-20 लीग आईपीएल, बिग बैश, इंग्लिश टी-20 और बीपीएल में खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन


आईपीएल में वह पुणे वारियर्स के लिए खेले थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कुल 214 टी-20 मैचों में 248 विकेट लिए हैं। अल्फांसो ने एक वक्तव्य में कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने आईपीएल का पूरा लुत्फ लिया है और दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ नई भूमिका उनके लिए बेहद खास है।
विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य प्रशिक्षक गैरी कर्स्टन ने कहा कि हम अल्फांसो की सेवाएं लेकर बहुत खुश हैं। उनका टी-20 का अनुभव शानदार है। दिल्ली टीम में तेज गेंदबाज जहीर खान, एल्बी मोर्केल जैसे अनुभवी गेंदबाज तो हैं ही, इसके अलावा मोहम्मद शमी, नाथन काउल्टर नाइल और गुरिंदर संधू जैसे प्रतिभाशाली भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें