फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Danish Kaneria: 'भारत मेरी मातृभूमि', कनेरिया के बयान से पाकिस्तान में हलचल तय; भारतीय नागरिकता की इच्छा जताई?

Sat, 04 Oct 2025 09:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने स्पष्ट किया है कि उनके वर्तमान में भारतीय नागरिकता लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने उन अफवाहों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि भारत के आंतरिक मामलों पर उनकी सकारात्मक टिप्पणियां इसी मकसद से हैं।
विज्ञापन
दानिश कनेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान को अपनी जन्मभूमि और भारत को मातृभूमि कहा है। उनका मानना है कि भारत उनके पूर्वजों की धरती है और इस सच्चाई को ठुकराया नहीं जा सकता। इस दौरान कनेरिया ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका फिलहाल भारतीय नागरिकता हासिल करने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन

भारतीय नागरिकता हासिल करना चाहते हैं दानिश कनेरिया?
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने स्पष्ट किया है कि उनके वर्तमान में भारतीय नागरिकता लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने उन अफवाहों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि भारत के आंतरिक मामलों पर उनकी सकारात्मक टिप्पणियां इसी मकसद से हैं। कनेरिया ने 'एक्स' पर लिखा, 'हाल ही में मैंने देखा कि कई लोग मुझसे सवाल कर रहे हैं कि मैं पाकिस्तान के बारे में क्यों नहीं बोलता, मैं भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी क्यों करता हूं, और कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि मैं यह सब भारतीय नागरिकता पाने के लिए करता हूं। मुझे लगता है कि सच्चाई साफ करना जरूरी है।'

'भारत मेरी मातृभूमि है'
2000 से 2010 तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके कनेरिया ने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी फैंस का प्यार मिला, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत, उनके पूर्वजों की भूमि है। यह उनकी मातृभूमि है। कनेरिया ने आगे कहा, 'पाकिस्तान मेरी जन्मभूमि हो सकता है, लेकिन भारत मेरे पूर्वजों की भूमि, मेरी मातृभूमि है। मेरे लिए भारत एक मंदिर के समान है। फिलहाल, मेरी भारतीय नागरिकता लेने की कोई योजना नहीं है। यदि भविष्य में कोई ऐसा व्यक्ति मेरे जैसी स्थिति में हो और ऐसा करे, तो इसके लिए पहले से ही सीएए लागू है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें