पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी को डरपोक और कश्मीर पर विवादित बयान देने वाले पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर को गंभीर ने ट्विटर पर लताड़ लगाई।
गौतम गंभीर ने लिखा, 'पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी हैं और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हैं, ऐसा कहना है 16 साल के शख्स शाहिद अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जहर ही उगल सकते हैं जिससे पाकिस्तान के लोगों का बेवकूफ बनाते रहें लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा! याद है ना बांग्लादेश?'