फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर का अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब, पाक क्रिकेटर ने पीएम मोदी को कहा था डरपोक

Sun, 17 May 2020 01:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौतम गंभीर, शाहिद अफरीदी औऱ नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी को डरपोक और कश्मीर पर विवादित बयान देने वाले पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर को गंभीर ने ट्विटर पर लताड़ लगाई।

गंभीर ने इमरान और बाजवा को बताया जोकर

गौतम गंभीर ने लिखा, 'पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी हैं और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हैं, ऐसा कहना है 16 साल के शख्स शाहिद अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जहर ही उगल सकते हैं जिससे पाकिस्तान के लोगों का बेवकूफ बनाते रहें लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा! याद है ना बांग्लादेश?'

 

 

 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

शाहिद अफरीदी - फोटो : ट्विटर
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक कहते नजर आ रहे हैं। वह पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में मौजूद हैं। अफरीदी के इस वीडियो के कई क्लिप्स ट्विटर पर मौजूद हैं, जिन्हें यूजर्स ने अलग-अलग शेयर किया है। वीडियो में अफरीदी कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं आपसे मिलकर बेहद खुश हूं, लेकिन बहुत बड़ी बीमारी पूरी दुनिया में फैली हुई है...लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। मजहब को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें जवाब देना होगा। वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने 7 लाख की फौज जमा की है जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख की है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22-23 करोड़ की फौज खड़ी है। यूनाइटेड नेशंस के बनने का मकसद का भी समझ नहीं आता'
 

 
विज्ञापन

देश के वीर सपूत अभिनंदन का उड़ाया मजाक

इसी वीडियो की एक और क्लिप भी वायरल हो रही है। अफरीदी यहां, भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में कहते हैं कि, 'हमने उनके लोगों को हवा में मारके चाय पिलाकर वापस भिजवाया इज्जत के साथ। हमने दुनिया को यह पैगाम दिया कि हम अमन पसंद लोग हैं, हम प्यार मोहब्बत की बात समझने वाले लोग हैं। हां. लेकिन आप प्यार मोहब्बत से बातें करोगे तब।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें