फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़कर चली गई पत्नी, पाकिस्तान क्रिकेट से मिला सिर्फ दुख और इस दिग्गज के टूटे रिश्ते

Sat, 28 Sep 2019 08:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिकी आर्थर - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मिकी आर्थर की जिंदगी तबाह हो चुकी है। विश्व कप 2019 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा आर्थर पर फोड़ते हुए उन्हें कोच पद से हटा दिया गया। पाकिस्तान को पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक के रूप में नया प्रशिक्षक तो मिल गया, लेकिन खुद आर्थर का निजी जीवन गर्त में चला गया। बीवी छोड़ गई यहा तक की पुराने रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया। 
विज्ञापन

2 of 4
पाकिस्तानी अखबार जंग के रिपोर्टर अब्दुल माजिद भट्टी के मुताबिक मिकी आर्थर ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वजह से उनकी पारिवारिक जिंदगी तबाह हो गई। आर्थर ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ उन्होंने पिछले तीन सालों में इतना काम किया कि वो अपने परिवार को समय नहीं दे पाए और आर्थर की पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 4
मिकी आर्थर - फोटो : सोशल मीडिया
जियो सुपर टीवी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मिकी आर्थर को उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाने की जानकारी दी थी तो उनकी आंखों से आंसू आ गए थे। बकौल मिकी आर्थर उनका पत्नी से अकसर झगड़ा होता रहता था, जिसकी वजह से ड्रेसिंग रूम में वो खिलाड़ियों से भी झगड़ते रहते थे। अपने आखिरी दिनों में मिकी काफी परेशान थे।
विज्ञापन

4 of 4
हाल ही में मिकी आर्थर ने ये भी कहा कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया, उनसे ही उन्हें धोखा मिला। मिस्बाह को लेकर भी उन्होंने बयान दिया था। अब पाकिस्तान के कोच पद से हटाए जाने के बाद मिकी आर्थर अब न्यूजीलैंड की डोमेस्टिक टीम सेंट्रल स्टैग्स का कोच पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें