फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर पर बैन लगवाने वाले नहीं रहे जयवंत लेले

Fri, 20 Sep 2013 12:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव जयवंत लेले का निधन हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


75 साल के लेले की बृहस्पतिवार को बडोदा में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में सचिन तेंदुलकर समेत कई पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है।

लेले ने 1996 में सचिव का पद संभाला था। उन्हीं के कार्यकाल में 2000 में मैच फिक्सिंग का घोटाला सामने आया था।

उन्हीं के कार्यकाल में बीसीसीआई ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हैंसी क्रोन्ये के फिक्सिंग में शामिल होने की बात स्वीकार करने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ कमीशन का मैच फिक्सिंग मामले की जांच के लिए गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और अजय शर्मा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

लेले सचिव के पद पर 2001 तक रहे। इस साल बोर्ड के चुनाव में उन्हें निरंजन शाह ने हरा दिया। वह आगामी बड़ौदा क्रिकेट संघ के चुनाव में भाग लेने वाले थे।

साराभाई केमिकल्स के पूर्व इंजीनियर रहे लेले 1969 में बड़ौदा क्रिकेट संघ के मानद सचिव बने थे। हालांकि 2003 में उन्हें बड़ौदा क्रिकेट संघ से निकाल दिया गया क्योंकि उन पर वित्तीय अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही करने के आरोप लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें