फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का बोझ कम करना जरूरी: गांगुली

Wed, 19 Dec 2012 11:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के तीन प्रारूपों में से किसी एक की कप्तानी से हटाकर उनका बोझ कम करने और मौजूदा टीम में कुछ बदलाव करने से टीम को एकबार फिर मजबूत बनाया जा सकता है। गांगुली ने कहा, ‘धोनी इस समय बहुत अधिक जिम्मेदारियों के बोझ से दबे हुए हैं। इसलिए कप्तान को थोड़ा आराम देने की जरूरत है।
विज्ञापन


मुझे नहीं लगता कि टीम में इस समय सिर्फ आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर बदलाव करने चाहिए। मैं पहले भी इस बात को कह चुका हूं कि कप्तान इस समय एकसाथ कई जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं। धोनी को क्रिकेट के किसी एक प्रारूप से हटाया जाना चाहिए। चयनकर्ताओं को उनसे बात कर पूछना चाहिए कि वह किस प्रारूप की कप्तानी करना चाहते हैं और किस की नहीं। मौजूदा टीम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है ऐसे में जरूरी है कि उनका सही मार्ग दर्शन किया जाए।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें