पांच मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मैच में बांग्लादेश को 75 रन से रौंदकर वेस्ट इंडीज ने सीरीज दो-दो की बराबर कर ली है। विंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 211 रन ही बना सकी। जवाब में बांग्लादेश की टीम 34.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई।
बांग्लादेश के पांच विकेट एक समय 13 रन पर ही गिर गए थे लेकिन मोहमदुल्लाह ने 56 रन की नाबाद पारी खेल टीम को सस्ते में सिमटने से बचा लिया। मोहमदुल्लाह के अलावा कप्तान मुशफिकुर रहीम (27) और सोहाग गाजी (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सके। दूसरी ओर विंडीज की ओर से कप्तान डेरेन सैमी ने 60 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया। संक्षिप्त स्कोर : वेस्ट इंडीज 9 विकेट पर 211 रन (सैमी नाबाद 60, ब्रावो 34, सैमुअल्स 27, मोहमदुल्लाह 3-46)। बांग्लादेश 34.1 ओवर में 136 रन (मोहमदुल्लाह नाबाद 56, सैमी 3-28, स्मिथ 2-7)