फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने पहली बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब, कप्तान मॉर्गन ने इनके सिर बांधा जीत का सेहरा

Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इयोन मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 10 विकेट पर 241 रन बनाए।

विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। यहां भी एक और सुपर ओवर हो गया, जिसके बाद इंग्लैंड को मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान इयोन मॉर्गन ने क्या कहा?

Eoin Morgan - फोटो : social Media
खिताब जीतने के बाद इयोन मॉर्गन ने विलियमसन और उनकी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं केन और उनकी टीम को बधाई देना चाहूंगा, जिस तरह का उदाहरण उन्होंने पेश किया वह काबिले तारीफ है। इस मुश्किल विकेट पर जहां हर किसी के लिए रन बनाना कठिन था, वहां बटलर और स्टोक्स ने साझेदारी की, मुझे लगा था कि यही हमें आगे ले जाएगी और यही हुआ। 

इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
मॉर्गन ने आगे कहा, 'ये चार साल का सफर था और हमें इस तरह के विकेट पर खेलने में परेशानी होती थी। आज जीतने के बाद लगता है यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इस जीत का पूरा श्रेय सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर और बेन स्टोक्स) को जाता है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वह लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मैं सभी को इस खिताबी जीत का धन्यवाद देना चाहूंगा।'
विज्ञापन

बेन स्टोक - फोटो : social Media
इस मैच में इंग्लैंड के लिए नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया, जबकि कप्तान केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। विलियमसन को सचिन तेंदुलकर ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें