फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: धोनी को पीछे छोड़ टी-20 में सबसे सफल कप्तान बने मॉर्गन, जल्द ही तोड़ सकते हैं माही का एक और रिकॉर्ड

Tue, 02 Nov 2021 05:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन सबसे सफल टी-20 कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में तीसरा मैच जिताया और यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी और असगर अफगान के नाम था।  
विज्ञापन
मॉर्गन जल्द ही सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन सबसे सफल टी-20 कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 43वीं जीत दिलाई है। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने अपनी कप्तानी में 42-42 मैच जीते थे। मॉर्गन जल्द ही धोनी का एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वो सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड धोनी के नाम है, जिन्होंने 72 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं मॉर्गन ने 68 मैचों में कप्तानी की है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और बटलर के शतक की बदौलत 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन ही बना पाई और इंग्लैंड ने 26 रनों से मैच अपने नाम किया। मॉर्गन की कप्तानी में यह इंग्लैंड की 43वीं जीत थी। इसके साथ ही यह मिथक भी टूट गया कि शाम के मैच में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच नहीं जीत सकती। इससे पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज भी लक्ष्य का बचाव करते हुए मैच जीत चुकी हैं। 

सबसे ज्यादा जीत मॉर्गन के पास पर अफगान का रिकॉर्ड बेहतर 
महेंन्द्र सिंह धोनी, इयोन मॉर्गन और असगर अफगान टी-20 के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने 72 मैचों में 42 मैच जीते थे, जबकि मॉर्गन ने 68 मैचों में 43 मैच जीते हैं। वहीं असगर अफगान ने सिर्फ 52 मैचों में 42 जीत हासिल की थी। मॉर्गन ने कप्तान के रूप में उनसे ज्यादा मैच जरूरी जीते हैं, लेकिन जीत का प्रतिशत असगर अफगान का ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें