फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली और स्मिथ जैसे स्टार्स इस इंग्लिश कप्तान के आगे फेल, ICC ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 23 Mar 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन
विज्ञापन

इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान इयोन मॉर्गन को आईसीसी वर्ल्ड इलेवन की कमान सौंपी गई है, जो 31 मई को लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। यह मैच चैरिटी फंड के लिए खेला जाएगा क्योंकि पिछले साल हरीकेंस इरमा और मारिया तूफानों की वजह से वेस्टइंडीज के दो स्टेडियमों बर्बाद हो गए थे।

विज्ञापन


गत आईसीसी वर्ल्ड टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना मजबूत वर्ल्ड इलेवन से होगा, जिसकी कप्तानी मॉर्गन संभालेंगे। मॉर्गन ने कहा, 'मैं आईसीसी वर्ल्ड इलेवन का कप्तान बनने पर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब भी जरुरत होती है, क्रिकेट का परिवार समर्थन के लिए आगे आता है। क्रिकेट के घर में विश्व क्रिकेट के चोटी के खिलाड़ियों को देखना शानदार होगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि खेल प्रेमी लोग मैच देखने आएंगे और धन एकत्रित करने में मदद करेंगे।'

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच के लिए विश्व के चोटी के खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का नाम भी इसमें शामिल हो सकते हैं। कैरीबियाई टीम में सुनील नरेन, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जो टी20 क्रिकेट में अपने धाकड़ खेल के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व एकादश की टीम का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन कार्लोस ब्रैथवैट की टीम को टक्कर देने के लिए एक मजबूत लाइन-अप की घोषणा हो सकती है। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर दर्शकों का बहुत मनोरंजन होने वाला है। मैच के अगले दिन इंग्लैंड-पाक टेस्ट सीरीज के मैच के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई अन्य मुकाबला नहीं है इसलिए विश्व एकादश में कुछ टॉप खिलाड़ियों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि जब यह मैच होगा उसके कुछ दिन पहले ही भारत में आईपीएल समाप्त होगा। ऐसे में टी20 क्रिकेट की जबरदस्त प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसे देखना बेहद दिलचस्प रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें