फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvWI: कप्तान होल्डर का तूफान, चटकाए छह विकेट, इंग्लैंड 204 पर ऑलआउट

Thu, 09 Jul 2020 09:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान जेसन होल्डर के छह विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 204 रन पर आउट कर दिया। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 17.4 ओवर फेंके जा सके थे, लेकिन आज सुबह के सत्र में शेनोन गैब्रियल और फिर होल्डर के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं सके। होल्डर ने छह और गैब्रियल ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 43 रन कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने बनाए। आज का दिन खत्म होने तक वेस्टइंडीज बिना किसी स्कोर के 21 रन बना चुकी थी।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने तोड़ा कोरोना से जुड़ा नियम
कोरोना वायरस के साए के बीच खेली जा रही इस पहली इंटरनेशनल सीरीज में खिलाड़ी आईसीसी के नए नियमों को भूलते भी नजर आए। साउथैंप्टन में जारी इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने समाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए विकेट का जश्म मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें