फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लाइव लॉयड ने विराट के बारे में दिया बड़ा बयान, बोले- वह मेरी टीम में भी जगह बना लेते

Sat, 11 Aug 2018 09:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय कप्तान विराट कोहली के फैंस दुनियाभर में फैले हैं। इनमें कई पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्लाइव लॉयड ने भी इस भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वेस्टइंडीज को 1975 और 1979 में अपने नेतृत्व में विश्व कप दिलाने वाले लॉयड ने कहा कि विराट उनकी अपराजेय टीम में भी जगह बना लेते। कोहली पिछले दिनों आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने थे। वेस्टइंडीज के एक अन्य महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने कहा था कि विराट उन्हें अपनी बल्लेबाजी की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लॉयड ने एक मीडिया संस्थान से बात बातचीत में कहा कि, ‘मैं क्रिकेटरों के बीच तुलना करने के पक्ष में नहीं रहता हूं, लेकिन कोहली एक शानदार बल्लेबाज हैं। वे अपने देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं और यदि मुझसे पूछा जाए तो वे मेरी टीम में जगह बना लेते।‘ कोहली इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विराट ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में शतक भी लगाया था इसके बावजूद भारत को 31 रनों से हार मिली थी। लॉयड ने कहा, 'मेरी राय है कि कप्तान के रूप में अभी कोहली को काफी कुछ सीखना है। इतनी जल्दी उनकी नेतृत्व क्षमता पर राय प्रकट करना ठीक नहीं है। वे आक्रामक हैं और उन्होंने अच्छे गुण दिखाए हैं, लेकिन अभी उनका आंकलन करना जल्दबाजी होगी'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें