फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की बादशाहत खत्म, लॉर्ड्स टेस्ट गंवाते ही भारतीय कप्तान को तगड़ा झटका

Tue, 14 Aug 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद अब विराट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पिछड़ चुके हैं।

विज्ञापन


कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। दूसरे स्थान पर खिसकने वाले भारतीय कप्तान कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट में 23 और 17 रन की पारियां खेली थी।

भारतीय टीम पहली पारी में 107 और दूसरी में 130 रन पर आउट हो गई और उसे एक पारी तथा 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी । 

Trending Videos
विज्ञापन

अश्विन की छलांग, एंडरसन ने रचा इतिहास

भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 67वें से 57वें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलेंडर को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरी ओर हार्दिक पंड्या गेंदबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान चढकर 74वें स्थान पर पहुंच गए। 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल में 900 अंक पार करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल सातवें गेंदबाज हो गए।

एंडरसन ने दूसरे टेस्ट में 43 रन देकर नौ विकेट लिये जिससे उनके 903 अंक हो गए हैं। उनसे पहले सिडनी बर्नेस (932), जार्ज लोहमैन (931), टोनी लोक (912), इयान बॉथम (911), डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

बॉथम (1980) के बाद इस आंकड़े को पार करने वाले एंडरसन इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं। वह गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा से 21 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड के लिए नाबाद शतक बनाने और चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स 34 पायदान चढकर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जानी बेयरस्टो बल्लेबाजों की रैकिंग में नौवें स्थान पर हैं। जोस बटलर एक पायदान चढकर 69वें और ओलिवर पोप 125वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें