फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा टीम से बाहर, क्या ऋषभ पंत को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है तीसरे टेस्ट के लिए 'विराट सेना'

Sat, 18 Aug 2018 10:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया पर भारी दबाव है। दबाव है विराट कोहली पर। कोच रवि शास्त्री पर। ये दबाव जीत का है क्योंकि अगर 'करो या मरो' के इस मुकाबले में अगर भारतीय टीम हार गई तो सीरीज गंवा बैठेगी। नॉटिंघम के ट्रैंटब्रिज में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सभी नजरें होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा सिरदर्द उसका बल्लेबाजी आक्रमण है। विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है। हालांकि चोटिल कोहली ने भी टीम के साथ वॉर्म-अप में हिस्सा नहीं लिया। गेंदबाजों से कुछ बातचीत के बाद उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास किया लेकिन उन्हें देखकर असहजता का अंदाजा हो रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Reuters
सलामी बल्लेबाजी में शत प्रतिशत बदलाव संभव है। इस मैच में मुरली विजय की जगह शिखर धवन को मौका दिया जा सकता है। लॉर्ड्स की दोनों पारियों में वह खाता खोलने में असफल रहे थे। ऐसे में धवन, केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते दिखेंगे।

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भी मध्यक्रम में अबतक कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं। मगर कप्तान कोहली अपने इन दोनों सूरमाओं पर दोबारा भरोसा जता सकते हैं। इस मैच में दिनेश कार्तिक की जगह युवा ऋषभ पंत का खेलना तय है। उन्हें प्रेक्टिस सेशन में विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते भी देखा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : File
भारतीय टीम पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में दो स्पिनर्स के साथ उतरने की गलती नहीं करेगा। हालांकि यह माना जा रहा है कि ट्रेंटब्रिज में तेज गेंदबाजों को लॉर्ड्स जैसी मदद नहीं मिलेगी पर भारतीय टीम प्रबंधन इस अहम मैच में न तो कुलदीप यादव को मौका देगा और न ही बेंच पर बैठे रविंद्र जडेजा की जगह बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक पांड्या की जगह विराट जरूर मध्यक्रम बल्लेबाज करूण नायर को आजमा सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंगूठे की चोट से उबर चुके हैं, ऐसे में उमेश यादव को इस मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन: मुरली विजय/शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर). आर अश्विन, हार्दिक पांड्या/ करूण नायर, जसप्रीत बुमराह/उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें